43 डिग्री के तापमान से तपता हुआ प्रदेश, 14 से ज्यादा जिलों में चल रही लू।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तप रहे प्रदेश के लोगों की दिन के साथ रातों की नींद भी गर्मी की मार झेल रही है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक खजुराहो में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पिछले वर्षों में अप्रैल माह में प्रदेश में खंडवा, खरगोन, . ग्वालियर, दतिया और छतरपुर ज्यादा गर्म थे। इस बार प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 42 व 43 डिग्री के आसपास देखने को मिल रहा है। इस वर्ष वैश्विक स्तर पर ज्यादा गर्मीं पड़ेने की संभावना जताईं गई थी। इसका असर मप्र व भारत के शहरों में बढे तापमान के रूप में नजर आ रहा है। सोमवार को प्रदेश में खजुराहो व नोगांव सहित अन्य जिलों में लू चली। वहीं श्योपुर, दतिया टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, गुना दमोह, रायसेन रतलाम मंडला, झाबुआ और सागर जिले में लू चली।
आज लू चलने की संभावना
ग्वलियर-चंबल संभाग, सागर संभाग के उत्तरी जिले टीकमगढ़, निवाईी, पन्ना, सतना, रीवा, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट व पांदुर्ना।
प्रदेश में अगले तीन दिन वर्षा
ग्वालियर, उत्तर पूर्व व सागर जिले के आसपास के क्षेत्रों में वर्षा व बूंदाबांदी होने की संभावना।bजोे हिस्स ज्यादा गरम होगा वहां पर पानी गिरेगा।