समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पीएम आवास योजना की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलसिंह मचार ने कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश मुखिया को ज्ञापन सौंपा है जिसमें मेघनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली 62 पंचायत और 116 ग्राम में पीएम आवास योजना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष के सामने कई मामले ऐसे आए है जहां योजना से राशि निकाली गई है और धरातल पर कार्य शून्य है। यह शासन की महत्वकांक्षी योजना के उद्देश्य से विपरित है और गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार की संभावना प्रतीत होती है इसलिए उच्च स्तरीय जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए जिससे पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके।