नई शर्त पर ईरान होमुर्ज स्ट्रेट खोलने को तैयार।

ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत के संकेत सीधे तोर पर भले न मिल रहे हों लेकिन बैकडोर से शांति-समझौते की कोशिशें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान ने होर्मूज स्ट्रेट को फिर से खोलने और यद्ध को खत्म करने के लिए अमेरका को एक नया शात प्रस्ताव भेजा है।

एक्सियोस ने रविवार को एक अमेरिकी अधिकारी और मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि ईरान ने पाकिस्तानी मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिका को होर्मंज स्ट्रेट को फिर से खोलने और यूद्ध खत्म करने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है, जिसमें परमाणु वार्ता को बाद के चरण के लिए स्थगित किया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मताबिक ईरान की ओर से अमेरिका को भेजे गए नए शांति प्रस्ताव में होर्मूज स्ट्रेट को दोबारा खोलना, परमाणु वार्ता को लेकर’ नई शर्त और युद्धवराम से लेकर नाकेबंदी को हटाया जाना प्रमुख रूप से शामिल है। रिपोर्ट के मुताबक, इरान होमंज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए तैयार हो चुका है और प्रस्ताव के अनुसार संभावना है कि युद्घ विराम को लंबी अवधि के लिए बढ़ाने या युद्ध समाप्त करने पर सहमती बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *