सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम।

सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र बिलीडोज मे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जे. सी. सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ संजू गांधी के मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को पोषण एवं स्वल्पाहार सामग्री का वितरण किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने, पुस्तकों एवं पठन सामग्री का उपयोग करने तथा शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

बच्चों को विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के महत्व को भी समझाया गया।इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने हाथों की नियमित सफाई, भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने, आसपास कचरा नहीं फैलाने तथा आंगनवाड़ी परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि स्वच्छता और पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना रहा। आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेने की पहल के माध्यम से एनएसएस इकाई ने समाज सेवा एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रो.जे.एस. भूरिया, डॉ बीएल डावर कार्यक्रम अधिकारी मुकामसिंह चौहान कार्यक्रम अधिकारी, मनीषा सेमलिया एवं डॉ. लोहारसिंह ब्राह्मणे एनएसएस स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं बच्चों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नियमित अध्ययन करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *