सुनीता अलावा कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनीत

झाबुआ/

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठन मंत्री संजय कामले प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक विक्रांत भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका प्रदेश महासचिव निर्मल मेहता की सहमति से महिला कांग्रेस नेत्री सुनीता अलावा को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पदाधिकारियों ने इसे संगठन में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। महिलाओं की समस्या के समाधान में हमेशा अग्रणी रहने वाली महिला कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण के लिए हमेशा जानी जाती हैं। जो लंबे समय से सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय महिला नेत्री सुनीता अलावा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो मुझ पर विश्वास जताया है में दृढ़ संकल्पित होकर पार्टी के नेताओं को विश्वास दिलाती हु की में सांस्कृतिक सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत करने में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा शंकर सिंह भूरिया साबिर फिटवेल जितेंद्र सिंह राठौर बबलू कटारा नटवर डोडियार नर्वेश अमलियार जसवंत भाभर आनंद चौहान विक्की डोडियार दीपू डोडिया श्वेता गंगा मोहनिया ग्लेंसी डोडियार गोरी कटारा मालू डोडियार सायरा बानो वसीम सैयद हर्ष जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनीता अलावा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। शीघ्र ही संगठन विस्तार कर जिलेभर में सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं युवतियों महिलाओं को जोड़कर पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *