विवाह समारोह में आयी 15 वर्षीय युवती के साथ रात में दुष्कर्म।
खण्डवा,
जावर थाना क्षेत्र के गांव में विवाह समारोह में सम्मिलित होने आयी 15 वर्ष की युवती के साथ एक रिश्तेदार ने ही कुकर्म कर दिया। जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को गांव में विवाह था जिसमें युवती अपनी माँ और पूरे परिवार के साथ आई थी। रात को डीजे पर गाना बजाना समाप्त होने के बाद पीड़िता अपनी माँ के साथ आँगन में सो गई। सुबह करीब 4 बजे ke लगभग युवती प्याऊ के पास पानी पीने गई तभी वहां आरोपित ने मौका पाते ही युवती का मुँह दबा दिया और घर के पीछे ले गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह पानी पी रही थी तब दरिन्दे ने उसका हालचाल पूछा और मुँह दबा कर घर के पीछे लेकर दुष्कर्म किया। जब सुबह नहीं मिली तब भाई ने ढूंढ़ा और माँ को घटना बताई। दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अपनी टीम को भेज कर गांव से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।