28 अगस्त 2026, कार्यशाला : छात्राओं ने बनाए रक्षासूत्र, दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, रीमा महेन्द्र ठाकुर द्वारा बच्चे हुए पुरस्कृत।

राणापुर।

बाल विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में माध्यमिक विभाग की छात्राओं के लिए रक्षासूत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। छात्राओं ने हाथों से रक्षासूत्र तैयार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में साहित्यकार एवं साहित्य संपादक लेखिका रीमा महेन्द्र ठाकुर, महाशक्ति महिला मंडल सदस्य, प्रीति सेठिया अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अध्यक्षता बाल विकास समिति की कोषाध्यक्ष वैशाली अग्रवाल ने की।

अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्साह से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए कक्षा 6 से 8वीं तक रक्षासूत्र निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। तीन प्रथम और तीन द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए। आभार प्राचार्य राहुल लववंशी एवं विद्यालय शिक्षकोंओ ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *