भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी ने घोषणा के 24 घंटे के अंदर किया झाबुआ का दौरा।

भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यह चुनाव अपने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और संकल्प के बल पर जीतूंगी। मेरा यह विश्वास अलीराजपुर से लेकर यहां तक आने के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए और अधिक मजबूत हुआ है। यह बात लोकसभा चुनाव 2024 रतलाम झाबुआ अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने झाबुआ प्रवास के दौरान कही।

गौरतलब है कि घोषणा होने के 24 घंटे के भीतर भाजपा प्रत्याशी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर निकलते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। आलीराजपुर ,जोबट , राणापुर , झाबुआ , मेघनगर , थांदला और पेटलावद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ जनों से मिलकर आगामी दिनों के लिए अपनी और पार्टीजनों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण संवाद स्थापित किया।

जानकारी देते हुए लोकसभा मीडिया प्रभारी अंबरीष भावसार ने बताया भाजपा प्रत्याशी ने झाबुआ प्रवेश करते ही सर्वप्रथम अमर बलिदानी जन-जन के नायक टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई। उन्होंने कहा इस चुनाव में मैं अकेली नहीं हूं बल्कि मेरे साथ हर वह कार्यकर्ता उम्मीदवार स्वरूप में ही है जो राष्ट्रवादी विचारधारा अपनाते हुए भारतीय जनता का पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता है। आप सभी के सम्मिलित प्रयासों के बल पर ही इस संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से विजय होगी ऐसा पूर्ण विश्वास है।

मध्य प्रदेश शासन में वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह सभी जानते हैं और वर्षों का अनुभव है कि लोकसभा चुनाव सदा कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत जाता रहा है। भाजपा ने सिंचाई , सड़क , जल , खाद्यान्न , आवास , बालिका शिक्षा रोजगार , महिला सशक्तिकरण सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य करते हुए हम भारतवासियों के जीवन को आसान किया है। यह जनता भली भांति जानती है कि कांग्रेस के कार्यकाल में इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में यह सभी सुविधाएं नहीं थी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक के जीवन को सरल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सदा संकल्पित रहते हुए धरातल पर कार्य करके दिखाती आई है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं के बल पर प्रचंड बहुमत से झाबुआ रतलाम आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व होगा। कांग्रेस सदा जातिवाद सहित अन्य विषयों को लेकर समाज में फूट डालने का प्रयास करती आई है , इन्हें आप सभी कार्यकर्ता अपनी कड़ी मेहनत के साथ मुंह तोड़ जवाब देंग , ऐसा पूर्ण विश्वास है। मोदी जी का स्पष्ट संदेश है कि हमारी कोई जाति नहीं बल्कि हम गरीब , मजदूर , किसान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए संकल्पित होकर कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *