हत्यारा जावेद गिरफ्तार- पुलिस ने विनोद मेड़ा हत्याकांड के अंतिम आरोपी जावेद को किया सलाखो के पीछे।

13 May 2022

12.12.2021 की रात नेशनल पेट्रोल पंप पिटोल पर कुछ लोगों ने विनोद मेड़ा का जघन्य हत्या कांड किया था। “विनोद मेड़ा” हत्या कांड के 07 आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विनोद मेड़ा हत्याकांड का अंतिम आरोपी जावेद पिता सब्बीर मुसलमान निवासी मक्की मज्जिद गोधरा जिला पंचमहल गुजरात घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था, आरोपी जावेद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी।   

निर्देशों के तारतम्य में पुलिस टीमों का गठन कर लगातार पुलिस के द्वारा दबिशे दी जा रही थी, इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 7,500/-रू. के ईनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।  

हत्यारे आरोपी जावेद को पकड़ने के लिए पुलिस टीम के द्वारा दाहोद ,गोधरा आदि स्थानों पर दबिशे दी। पुलिस टीम ने अपने विश्वसनीय मुखबीरों को लगा रखा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी जावेद के परिवार, रिश्तेदार एवं उसके जानने वाले लोगों से फरार आरोपी जावेद के संबंध में लगातार पुछताछ की जा रही थी एवं जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिये परिवार वालों पर दबाव बनाया जा रहा था। 

फरार आरोपी जावेद पिता सब्बीर मुसलमान निवासी गोधरा को 13.05.2022 को झाबुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय  पेश किया जा रहा है।  

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कोतवाली संजय रावत, चौकी प्रभारी पिटोल रमेश कोली, उनि श्याम कुमावत, प्रआर. रईश, आर. अंतिम अलावा, आर.चा. आशिष का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *