सीईओ जनपद की गाड़ी से टकराये मोटरसाइकिल सवार की दुर्घटना स्थल पर मौत- पुलिस ने दोनों को पहुंचाया रानापुर स्वास्थ्य केंद्र।
13 JUN 2023
रानापुर से ध्रुव जोशी।
मंगलवार की शाम रानापूर के ग्राम बन क्षेत्र में जोरदार दुर्घटना घटित हो गयी। जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि बोलेरो वाहन से टक्कर लगने वाले मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
![](https://i0.wp.com/blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjtt61JigpKa3HzUA82cQtQXJ-7ALaacmeoxCm8iDsxXNk4DtyqzRjD0qw_oV9k7WG8UOO6DT8v-A-neco-xuTW9edC2BYfFOJHp4j3FuWpZ1QKs5uGAKKLHVRV5qJwm_GRs-HSqqaFjRJgZQbHSxofXEfwhine_hxOrsYTpcyaEF-ZAwCL2Aeo0SAp/s320/20230613_201133.jpg?w=1170&ssl=1)
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन रानापुर जनपद सीईओ गुमान सिंह मुजाल्दे का है वहीं बाइक सवार ग्राम बन का निवासी बताया जा रहा है।
आस पास के लोगों ने बताया की मृतक शायद पटलिया समाज से है।
हालांकि, पुलिस ने मृतक को सीधे अस्पताल पहुंचाया है साथ ही रानापुर सीईओ गुमानसिंह मुजाल्दा को भी चौट आयी है जिसे भी उचित उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया।
दुर्घटना को देखते हुये बहुत से लोगों ने बताया की वाहन की गति अधिक थी और अचानक गलत साइड में जाने से खतरनाक दुर्घटना हो गयी जिसके कारण एक युवक काल का ग्रास बन गया।