साधनो से साधेंगे आदिवासी मतदाताओं को प्रधानमंत्री- मोहन यादव मुख्यमन्त्री के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का प्रथम दौरा। लोकसभा टिकट के लिए फायनल होगा नाम। मार्च में राहुल गांधी के आने की संभावना।aw

11 फरवरी झाबुआ जिले और रतलाम संसदीय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बनेगा, क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे और यही से आगाज होगा लोकसभा चुनाव प्रचार का।
यह तो सुस्पष्ट है कि पीएम के आगमन का कारण आदिवासी मतदाताओं को साधना हैं। विधानसभा चुनाव परिणाम के मद्देनजर रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ जिले में कार्यक्रम को इसलिए रखा गया है क्योंकि भाजपा यहा कोई खास असर नहीं छोड़ पाई है तो भाजपा ने जनजातीय सम्मेलन आयोजित कर दिया। प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि भी है।
मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा क्षेत्र में से 6 लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजातीय वर्ग के लिए सुरक्षित है अब विधानसभा 2023 के नतीजे देखे तो लोकसभा क्षेत्र शहडोल और बैतूल तो भाजपा के पाले में आई लेकिन लोकसभा क्षेत्र धार, खरगोन और मण्डला में विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में आई और रतलाम लोकसभा क्षेत्र में बराबरी का मामला रहा। अब रतलाम संसदीय क्षेत्र में जनजातीय सम्मेलन के आयोजन से प्रचार का आगाज होगा साथ ही इस क्षेत्र से किस उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा इसका भी निर्णय किया जाएगा।
लोगों की माने तो वर्तमान सांसद को शुरू से कोई पसंद नहीं करता लोगों के काम नहीं आए शिकायतों का निराकरण नहीं किया। अपने ही गांव से बाहर कर दिए गए थे। ऐसी कई बातें हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन हो रहा है तो सारी व्यवस्था पहले से ही दुरूस्त की गई है 10 से अधिक जिलो से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। केबिनेट के तीन मंत्री निरंतर देखकर और भाजपाईयों की बैठक आयोजित कर आयोजन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन दे रहे है। प्रदेश के नेता भी पल पल में जायजा ले रहे है साथ ही साथ प्रदेश मुखिया भी झाबुआ का दौरा कर व्यवस्था संभाल रहे हैं।

हांलाकि, प्रदेश की सुरक्षित 47 अनुसूचित जनजातीय विधानसभा सीट में से भाजपा 26 सीट जीत पाई थी और कांग्रेस 22 सीट जीती थी। अब भाजपा को लोकसभा में पूर्ण क्षेत्र भाजपामय करना है इसलिए आदिवासियों को साधने के लिए साधनो का प्रयोग किया जाएगा।

बहरहाल लोभ लालच बुरी बला। भाजपा की तैयारी के बाद कांग्रेस के स्टार राहुल गांधी मार्च में रतलाम संसदीय क्षेत्र में आने वाले हैं। संभवत भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत राहुल गांधी मार्च में ही झाबुआ जिले में आदिवासी न्याय सभा का आयोजन करेंगे जिसकी सफलता तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *