वैष्णव बैरागी समाजजनो ने पेटलावद नगर मे निकाली शोभायात्रा। भगवान से प्रेम और सेवा हमारा धर्म-श्री बैरागी। जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जयंती मनाई।

पेटलावद।
सोमवार को वैष्णव संप्रदाय के जगतगुरु भगवान श्री रामानंदाचार्य जी की 725 वीं जयंती मनाई गई। वही पेटलावद में रामानंदाचार्य जयंती वैष्णव समाज द्वारा मनाई गई। इसके अंतर्गत नीलकंठेश्वर महादेव से शोभायात्रा निकल गई। शोभायात्रा में समाज के महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे।कुलगुरु की जय जयकार करते हुए बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा समाजजन द्वारा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान कुलगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जी को बग्घी में सवार कर शोभायात्रा निकाली गई। सांई मंदिर, पुराना बस स्टैंड होते हुए नए बस स्टैंड से विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा खुशबू गार्डन पहुंची। शोभा यात्रा में वैष्णव बैरागी समाजजनो ने हाथ में धर्म ध्वज लेकर प्रभु श्री राम की जय जयकार लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु के पूजन पाठ से की गई।समाज जनो द्वारा गुरुदेव की आरती उतारी गई।

भगवान की भक्ति और सेवा की प्रेरणा…
इस दौरान समाज के वरिष्ठ गोविंद दास ने कुल गुरु रामानंदाचार्य जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया। जगतगुरु रामानंदाचार्य जी एक महान हिंदू धर्मगुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने 14वीं शताब्दी में भारत में वैष्णव धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।रामानंदाचार्य जी ने वैष्णव धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उत्तर भारत में इसके प्रसार के लिए काम किया। रामानंदाचार्य जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और महिलाओं, दलितों और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम किया।रामानंदाचार्य जी की शिक्षाएं प्रेम,करुणा और सहिष्णुता पर केंद्रित थीं।उन्होंने लोगों को भगवान की भक्ति और सेवा करने के लिए प्रेरित किया। जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की शिक्षाएं और विरासत आज भी प्रासंगिक हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं।

बालिका शिक्षा पर जोर….
वैष्णव बैरागी समाज के जिला अध्यक्ष रामचरण दास बैरागी ने समाज जनों से अपने विचार साझा किया। इस दौरान जामली के अरुण बैरागी ने समाज में फैली कुरीतियों के बारे में समाज को सुझाव दिया। महिला और बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस दौरान रोजगार सहायक सुधाकर बैरागी ने समाज जनों से शासन की योजनाओं के बारे में बताया।
संचालन कपिल बैरागी ने किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ निर्मल दास जी डाबड़ी, विट्ठल बैरागी, एडवोकेट दीपक बैरागी, प्रशांत शर्मा, रितेश बैरागी, संजय बैरागी, दुर्गेश बैरागी, नंदलाल बैरागी, घनश्याम बैरागी, वासुदेव बैरागी, लोकेंद्र बैरागी, पंकज बैरागी, मांगू दास बैरागी, जगदीश बैरागी, राजेश बैरागी, कुलदीप बैरागी, रविकांत बैरागी आदि उपस्थित रहे।
