वन मंडल का होली मिलन समारोह।

वन मंडल झाबुआ के सभी थांदला, पेटलावद और झाबुआ के प्रमुख कर्मचारी देवझिरी नर्सरी में एकत्रित हुए वहीं पर सभी साथियों ने होली मिलन समारोह मनाया उसके साथ ही वन कर्मचारीयो की विभिन्न समस्याओं और उनके हित संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।


सभी कर्मचारियों ने एकरूपता दिखाते हुए “मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ” के बैनर तले प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा कर संगठन की नवीन कार्यकारिणी तैयार की गई।

इस कार्यवाही से सभी कर्मचारी कभी उत्साहित एवं सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
जिलाअध्यक्ष राकेश परमार थांदला रेंज से और जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह भंवर, जितेंद्र सिंह राठौर और सुमित्रा डामोर, इरफान खान जिला सचिव बने।
