रानापुर बीईओ के लेखापाल को किया तत्काल निलम्बित- जनजातीय कार्य विभाग के संभाग आयुक्त ने दौरे में पाई बहुत सी कमियां – बीईओ सोनी के अधर में पांव और गर्दन पर तलवार।

23 Jul 2022

जिला जनजातीय कार्य विभाग के संभाग आयुक्त बीते दिनों से जिला झाबुआ के दौरे पर रहे, संभागायुक्त ने (मौन)सहायक आयुक्त को साथ लेकर जिले की बहुत सी स्कूलों में भ्रमण किया, शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जिले की स्कूलों में जांच की। और जहां-जहां जो- जो कमियां पाई गयी वहां वहां नोटिस और सख्त हिदायतें भी दी गयी। 

जानकारी के मुताबिक रानापुर के बीईओ कार्यालय के लेखापाल विनोद जायसवाल को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है। संभाग आयुक्त ने जब केशबुक की जांच शुरू की तो स्थानिय अधिकारीयों के पैर थर-थर कांप रहे थे। जब केशबुक में गड़बड़ियां और अनियमितताएं पाई गयी तब संभाग आयुक्त ने (मौन) सहायक आयुक्त आर्य के सामने रानापुर बीईओ के अकाउंटेट जायसवाल को निलंबित कर दिया।

हालांकि दौरे पर रहते हुये संभाग आयुक्त ने कुछ स्कूलों के रिकार्ड भी जप्त किये है साथ ही कुछ प्राचार्य को समझाईश भी दी है। वही बहुत से प्राचार्य डरे हुये भी है, क्युंकि उनको अब यह पता है कि संभाग आयुक्त के कार्यालय से एक नोटिस पत्र जरुर आयेगा। 

बहरहाल, खेल को दोनों तरफ से खेला जाये तो चीट भी अपनी और पट भी अपनी। इस पूरे भ्रमण काल के दौरान साथ में रहे सहायक आयुक्त प्रशान्त आर्य ने जांच के समय एक शब्द भी नहीं कहा। क्युंकि खेल जो खिलाड़ी का है वो दोनों तरफ है जिसमें दोनों ही तरफ से जीत पक्की हैं। 

अब नोटिस आने के बाद जो खेल रचाया जायेगा जिसमे प्राचार्यों की हार होगी। खेल के उसी दौर के अंत से जिले के प्राचार्यो में डर व्याप्त हैं। 

जनजातीय कार्य विभाग के संभाग आयुक्त के दौरे के दौरान और इस बार के अंत तक में बहुत से राज छुपे है जो समयांतर उजागर किये जायेगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *