मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ की नवीन कार्यकारिणी गठित। अखिलेश मेड़ा जिलाध्यक्ष।

चैत्र नवरात्र गुड़ी पड़वा नव वर्ष के उपलक्ष्य में मप्र वन कर्मचारी संघ झाबुआ द्वारा होटल अपना में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मप्र वन कर्मचारी संघ भोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अमलियार द्वारा वन कर्मचारी संघ झाबुआ की नवीन कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव रखा।

वन कर्मचारी संघ झाबुआ के जिलाध्यक्ष पद पर अखिलेश मेड़ा को सर्वसहमति से ध्वनि मत से चुना गया और जिला सचिव पद पर आनंद वसुनिया और जिला उपाध्यक्ष योगेश डामोर को बनाया गया।

संभागीय उपाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन चौहान को मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी में अन्य पदों पर भी शीघ्र ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नारी शक्ति गीता परमार, अनिता बिलवाल, विधा मेड़ा,सुनिता चौहान, बबली चौहान, रीना चौहान एवं नमिता अमलियार आदि द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नये जिलाध्यक्ष अखिलेश मेड़ा,जिला सचिव आनंद वसुनिया, जिला उपाध्यक्ष योगेश डामर एवं संभागीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान का पुष्प माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनीत त्रिवेदी ने किया और आभार मुकेश पचाया ने व्यक्त किया।
