भाजपा के घोषित हुये प्रत्याशी का भाजपाईयो ने किया विरोध- रैली निकलकर दर्ज किया विरोध। कांग्रेस उठायेगी जमकर फ़ायदा।

21 Aug 2023

भाजपा के कार्यकर्ता ने मिल कर विरोध दर्ज कर रैली निकली और यह बताया कि पार्टी ने गलत व्यक्ति को झाबुआ विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है।  पार्टी किसी अन्य कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता को भी टिकट दे सकती है। 

भानू भूरिया पहले से ही भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर जमे हुये है और भानू की पत्नी रानापुर जनपद अध्यक्ष है तो भाजपा संगठन को किसी दूसरे को टिकीट दे। 

इस बात को लेकर सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे लेकर वाहन रैली निकलते हुये भाजपा प्रत्याशी बदलने के नारे लगते रहे। 

विरोध करते हुये भाजपाइयों ने कहा कि वे भाजपा के कार्यकर्ता है और हमेशा रहेगे मगर विधानसभा चुनाव में झाबुआ से उनको भाजपा प्रत्याशी के रूप में भानू भूरिया नहीं चाहिये और अगर भाजपा प्रत्याशी के रूप में भानू भूरिया को नहीं बदलती तो कार्यकर्ता संगठन में इस बात पर विचार करेगा। 

हालांकि झाबुआ विधानसभा में घोषित उम्मीदवार भानू भूरिया का दूसरे दिन ही भाजपा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने विरोध करते हुये सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, उसके बाद विरोध करते हुये सेकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं। 

बहरहाल अंधे की बांटी रेवड़ी सबको मीठी नहीं लगती। भाजपा के इस विरोध का फ़ायदा क्षेत्र में कांग्रेस जम कर उठायेगी। सम्भवत फिर यह भी हो सकता है कि पिछली बार की तरह भाजपा को झाबुआ की जीत से हाथ धोना पड़े।

झाबुआ समाचार के ग्रुप से जुड़ने के लिये नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।

https://chat.whatsapp.com/F5eauBW5vk4LANjbtWDPBy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *