भयावह दुर्घटना में मासूम सहित दो की मौत, एक महिला अत्यंत गम्भीर घायल- ग्रामीणों ने किया पथराव, खाकी के घायल होने की भी खबर।

11 Nov 2022

झाबुआ जिले की मेघनगर ब्लाक के रम्भापूर गान्व से करीब-करीब 1 किलोमीटर दुरी पर ग्राम पीपलखूंटा के समीप दो बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गये। जिससे घटना स्थल पर ही एक मासूम सहित दोनों बाइक सवार की जान चली गयी। वहीं एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। 

जानकारी के मुतबीक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के लगभग पीपलखूंटा  निवासी नटवर पिता बुधिया और प्रकाश मुनिया पीपलखूंटा ग्राम के समीप से जा रहे थे तभी डंपर को ओवर टेक करने में दोनों बाइक सवार आमने सामने हो गये। तेज गती के कारण नियंत्रण खो देने पर बाइक डंपर में जा घुसी। और उसी समय तीनों काल के ग्रास बन गये। 

वहीं आक्रोशपूर्ण ग्रामीणों ने डंपर पर पथराव कर दिया जिसमें स्थानिय पुलिसकर्मियों को भी चौट आयी है साथ ही स्थिति को नियंत्रण करने के लिये झाबुआ पुलिस लाईन से भी बल को भेजा गया है। 

समचार लिखे जाने तक महिला की हालत अत्यंत गम्भीर बताई जा रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *