पीजी कॉलेज में संकाय विनिमय कार्यक्रम संपन्न।

प्रिंसिपल डॉ. जेसी सिन्हा ने कहा कि – ” हमें जीवन में वही रास्ता चुनना चाहिए जो हमें बेहतर लगे।

“इतिहासविद एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह ने भी संबोधित करते हुए बताया कि – ” हमारी हड़प्पा सभ्यता की इंजीनियरिंग अदभुत एवं विश्व प्रसिद्ध है। ”

प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय पीजी कॉलेज झाबुआ में शुक्रवार को इतिहास विभाग द्वारा संकाय विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ के सहायक प्राध्यापक डॉ. धूलसिंह खरत द्वारा एमए द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर इतिहास के विद्यार्थियों को सिविल सेवा, एमपीपीएससी, यूजीसी नेट,एमपी सेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिसमें अनेकों छात्र – छात्राओं ने अपने भविष्य संबंधी जिज्ञासाओं जाना और क्षेत्र चयन पर चर्चा की। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जेसी सिन्हा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि – ज्ञान हमेशा विनम्रता से गृहण करने व सच्चे मन से पढ़ने और निस्वार्थ भाव से बांटने से बढ़ता है। हमें जीवन में वही रास्ता चुनना चाहिए जो हमें बेहतर लगे।


इतिहासविद एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि – इतिहास रटने से नहीं समझने से याद रहता है। हमारी हड़प्पा सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है। जिसकी इंजीनियरिंग अदभुत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीएल डावर ने किया और आभार डॉ. ईश्वर सिंह डावर ने माना।उस दौरान इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र सिंह, डॉ. बीएल डावर, डॉ. ईश्वर सिंह डावर, शंकरलाल खरवाडिया, मुकाम सिंह चौहान, डॉ. लौहार सिंह ब्राह्मणे आदि उपस्थित थे।
