पीएम कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस झाबुआ में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

:-” हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण “” नारी शक्ति सर्वश्रेष्ठ है “” रूढ़िवादी विचारों के बदलाव से महिलाएं हो रही सुरक्षित ”

संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम सभी को समान अधिकार, अवसर, शक्ति प्रदान करने व नारीवादी भविष्य हो पर पीएम कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता सिन्हा एवं श्रीमती प्रेरणा मेहता थे। श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। श्रीमती प्रेरणा मेहता ने भी बताया कि अतीत से चले आ रहे रूढ़िवादी विचारों में वर्तमान युवा पीढ़ी बदलाव करती जा रही है। जिससे महिलाओं और लड़कियों के अधिकार मजबूत होते जा रहे है।

प्राचार्य डॉ. जेसी सिन्हा ने महाविद्यालय में कार्यरत समस्त महिला प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कानूनी मापदंडों से महिलाएं सशक्त हो रही है। नारी शक्ति सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर खुशबू भूरिया, स्वाति भाबोर और जया ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन भी किया। आभार डॉ. संजू गांधी ने माना। उस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अंजना सोलंकी, डॉ. संजू गांधी, डॉ. रीता गणावा, डॉ. लवीना चौहान, डॉ. मनीषा सिसोदिया, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. पुलकिता आनंद, डॉ. जूली जैन, डॉ. सपना जोशी, डॉ. कृतिका श्रीवास्तव, डॉ, किरण सिंघल, रेलम डावर, सुजीता कनेश, अंगुरबाला सिंगार, श्रीमती अनुराधा परिहार, सुशीला आदि उपस्थित रहे।