जोबट के भगौरिये मैले में कांग्रेस के विधायक कान्तिलाल भूरिया के काफिले पर जोरदार पथराव- गाड़ीयो के फुटे कांच और ड्राईवर के सीर में आयी गम्भीर चौट। विक्रांत भूरिया ने बताया लोग प्री प्लानिंग कर मारने आये थे झाबुआ विधायक को।

17 Mar 2022

इस बार भगौरिये में दुश्मनी का वो रंग देखने को मिला जिसे अक्सर लोग काल्पनिक कहानी या फिल्मों में देखते हैं। जी हां राजनीति दुश्मनी की जीती जगती तश्विरे आलिराजपुर जिले के आखरी भगौरिये जोबट में देखने को मिली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब भगौरिया मेला समाप्ति की कगार पर था तब जब सभी नेता और उनके कार्यकर्ता अपने घर जाने की तैयारी में थे तभी कुछ लोगों ने कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के काफिले पर पत्थरों से हमला बोल दिया।  

विधायक की गाड़ियों के कांच फुटे, साथ ही साथ ड्रायवर के सर में गम्भीर चौट आयी। जिसका इलाज किया जा रहा है सीर पर टांके लगाये गये हैं।

विवाद के इस मामले में जब डॉक्टर विक्रांत भूरिया से बात की गयी तब उन्होनें बताया कि, वो सभी जोबट का भगौरिया मनाने आये थे जब वापस जा रहे थे तब कुछ असमाजिक तत्वों ने हमला किया। भूरिया के काफिले ने उन भागते हुये बदमाशो को पकड़ने की कोशिश की और एक लड़के को पकड़ा जिसका निवास बोरखड़ बताया जा रहा है। युवक का नाम जितेन्द्र पता चला है।

विक्रांत भूरिया ने बताया कि जब लड़के को पकड़ा तो माहौल बहुत बिगड़ गया था जोबट में हाथापाई भी हो गयी थी। फिर उस युवक को पकड़ कर गाडी में बैठा कर उदयगड़ लया गया जहा पुलिस प्रशासन को सौप दिया गया। 

विक्रांत भूरिया ने यह भी बताया कि जब एक जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला हुआ है एक का सर फुट गया है फिर भी प्रशासन मामले में ढीलपोल कर रहा हैं। 

हालांकि यह खेल दुश्मनी का ही प्रतित हो रहा हैं। जो कि जोबट उपचुनाव से शुरू हुई और कांग्रेस की हार हो जाने पर तगड़ी हो गयी फिर अलीराजपुर में यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष दीपक भूरिया को बनाया गया। जिसका अलीराजपुर जिले के युवको ने बहुत जम कर विरोध किया था यहां तक कि पुरे जिले में विक्रांत भूरिया के पुतले पलभर में फूँक दिये गये थे। 

बहरहाल बोया बीज बबूल का तो आम कहां से पाये। राजनीति के बुद्धिजीवी वर्ग विशेष का कहना है कि यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी की अन्दरूनी लड़ाई और वैचारिक मतभेद का नतिजा हैं। और यह तो सभी जानते है कि विधायक कांतिलाल भूरिया, विक्रांत भूरिया और दीपक भूरिया के पार्टी में ही किस किया से मतभेद ऐसे है की वो विवाद इस स्तर तक आ गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *