गाय के हत्यारे गिरफ्तार -बीते सात दिनों से फरार थे आठ हत्यारे।

20.12.23 को मुखबिर की सूचना काकनवानी पुलिस को मिली की ग्राम इटावा काकड़िया फलिया में कुछ लोग गाय की हत्या कर गाय के मांस का हिस्सा कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया जिसके बाद फोर्स के रवाना हुआ।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम इटावा काकड़िया पाल्या पहुंचे जहां पर कुछ लोग गाय का मांस का बंटवारा कर रहे थे जो पुलिस को देखकर भाग गए। मौके से गाय का मांस करीब 20 किलो और एक खाल , एक कुल्हाड़ी, एक दराता ,दो चुर्रे जप्त कर थाना काकनवानी लाए।

मौके से फरार 8 व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428 / 2023 धारा 4,6,9 मध्य प्रदेश गो वंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 का कायम कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दिनांक से फरार आरोपीगण

01.पट्टू पिता गवाला वसुनिया उम्र 34 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया फलिया

02,मादु पिता बसु वसुनिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया फलिया,

03.गेंदाल पिता दलजी वसुनिया उम्र 55 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया फलिय,

04.खीमा पिता गवला वसुनिया उम्र 36 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया पाल्या,

05.सेमान न पिता गवाला वसुनिया उम्र 34 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया पुलिया,

06.रसिया पिता गुमान वसुनिया उम्र 47 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया पाल्या,

07.दलाल पिता कलजी बेरिया उम्र 52 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया फलिया,

08.जहू पिता दलजी वसुनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम इटावा काकड़िया पलिया को 26.12.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
विशेष भूमिका-
थाना प्रभारी 01.निरीक्षक – तारा मंडलोई,

  1. कार्यवाहक si – शिवकुमार सिंह कुशवाह ,
    आरक्षक – 208 राहुल बर्मन ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *