तीसरी बार गुलाबसिंग परमार को सौपी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की कमान।

झाबुआ…
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और पार्टी को धार देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगा दी है 28 अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों का ऐलान करते हुए बीजेपी ने सूची जारी कर दी है, जिसमे झाबुआ भी शामिल हैं झाबुआ से पूर्व में दो बार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुलाबसिंग परमार को फिर से जिला अध्यक्ष बना कर अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान सौपी हैं।

जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुलाबसिंग परमार का फूलमाला पहना कर स्वागत किया तो वही वही अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमसिंह बसोड़, राजू धानक,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश जाटव,जिला महामंत्री दशरथ सिंह कट्ठा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिसोदिया, जगदीश नानोलिया, मुकेश सिसोदिया,मनीष वाघेला,धीरेंद्र जामुनिया कन्यालाल लाखेरी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी।