भगोरिया हाट के दौरान झाबुआ पुलिस द्वारा जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान।

झाबुआ

जिले में 24.02.2026 से 02.03.2026 तक विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक भगोरिया हाट का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

इसी क्रम में 24.02.2026 को झाबुआ पुलिस द्वारा थांदला, पिटोल एवं अन्य स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों के पालन एवं साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी गई।

स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक एवं संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे आमजन तक सरल और प्रभावी संदेश पहुंच सके। साथ ही, हाट में आमजन को नशा न करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *