भगोरिया पर्व का शुभारंभ: पिटोल में निकली विशाल गैर, कांग्रेस नेताओं की रही सहभागिता

झाबुआ।

झाबुआ जिला में पारंपरिक एवं आदिवासी संस्कृति के प्रतीक भगोरिया पर्व का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ हो गया। प्रथम भगोरिया हाट पिटोल सहित अन्य क्षेत्रों में भव्य आयोजन किए गए। पिटोल नगर की कांग्रेस गैर झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष खुना गुड़िया एवं कान्हा गुड़िया के नेतृत्व में निकाली गई। गैर में पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की थाप और आदिवासी संस्कृति की रंगत ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव हेमचंद डामोर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल जिलाध्यक्ष वसीम सैयद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हेमेंद्र बबलू कटारा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक डोडियार, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मेडा, हार्दिक बढ़धवाल, दिनेश गुड़िया, मित्तल गुड़िया सहित अन्य समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लोकेंद्र बिलवाल द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *