सनातन मुल्यों, गौ सेवा और मानवीय संवेदना पर आधारित फिल्म गोदान 6 फरवरी 26 को होगी रिलीज।

मध्यप्रदेश।

भारतीय संस्कृति परंपराओं और गौ संरक्षण के महत्व को संवेदनशील, वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक दृष्टीकोण से प्रस्तुत करने वाली प्रेरणादायक फीचर फिल्म गोदान (Godaan) 6 फरवरी 26 को देशभर के सिनेमाघरो में भव्यरुप से रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह मथुरा, उत्तर प्रदेश के संरक्षण में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की गई है।

फिल्म गोदान में कलाकारो की सशक्त और अनुभवी टीम नजर आएगी फिल्म में मनोज जोशी जो मनोज चाचा की महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेगे वहीं उपासना सिंह गीता चाची के रोल में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करवाती है। राजेश जैस फिल्म में रामकृष्ण विश्वकर्मा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के मुख्य पात्र साहिल आनंद जो कि विवेक विश्वकर्मा के पात्र में है और मुख्य अभिनेत्री के रुप में रोज़ सरदाना दिव्या की भूमिका में दर्शको को नजर आएगी। इसके साथ ही सहर्ष शुक्ला गौरव के किरदार में, उत्कर्ष भारद्वाज एक इंपेक्टर की भूमिका में और विशेष आकर्षण फिल्म में बाबा सत्यनारायण मौर्या गुरुजी के पात्र का अभिनय करेगे, प्रविण त्यागी डॉक्टर की भूमिका में निभा रहे हैं।

संदेश देती फिल्म की कहानीः-

गोदान भारत के ग्रामीण की वास्तविकताओं को चित्रित करती हुई संवेदनशील कथा है, यह कथा दर्शाती है कि गौमाता केवल आस्था का प्रतिक नहीं अपितु समाज, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण की रीढ़ है। फिल्म में पंचगव्य (दुध, दही, घी, गौमुत्र, और गोबर की दिव्य शक्ति को उजागर किया गया है। जो न केवल असाध्य रोगों की औषधी है बल्कि मृदा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन का आधार भी है। कहानी एक भारतीय गाय सुरभि की है जो कि उसी का आसपास घुमती है जो एक आधुनिक वैज्ञानिक की सोच को बदल देती है, और पंचगव्य आधारित चिकित्सा सतत जीवन तथा गौपूजा के आधात्यामिक विज्ञान की खोज को प्रेरित करती है। फिल्म गौसेवा, करुणा, मानवीय संवेदना और सनातन मुल्यों पर आधारित है। जो भारतीय समाज को गहराई से प्रभावित करने का संकल्प रखती है।

यह फिल्म भारतीय संस्कृति की रक्षा और गौसंरक्षण के प्रति एक आंदोलन है। फिल्म निर्माता विनोद कुमार चौधरी जिन्होंने सामाजिक सरोकारों को सशक्त सिनेमाई भाषा में प्रस्तुत किया है निर्देशक अमीत प्रजापति है,, कहानी विनोद कुमार चौधरी, अमीत प्रजापति और वीता चौधरी ने लिखी है फिल्म का निरमाण उच्च प्रमाणिकता के साथ गरीमा और भारत की सादगी के साथ किया गया है।

छत्तीसगढ़ में टेक्स फ्री का घोषणाः-

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री वासुदेव साय ने हाल ही में फिल्म के ट्रेलर का लोकार्पण करते हुए इसे राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शको तक गौसंरक्षण सनातन संस्कृति एवं मानवीय मुल्यों के संदेश को पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने गौमाता के आध्यात्मिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर जौर देते हुए कहा है कि, सरकार गौसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *