समाज के आगामी कार्यक्रमों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेट।

राजू धानक थांदला

15/12/2025 सोमवार को राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष , सकल पंच बुनकर बलाई समाज के अध्यक्ष राजू धानक, ने , उज्जैन महान तीर्थ बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए राष्ट्रीय गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालूसिंह वाणियां उनके निवास स्थान उज्जैन जिले महिदपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत बैजनाथ राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

जिला झाबुआ की समाज की गतिविधियों, के बारे में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर बताते हुए आगामी समाज की बैठकों में समाज में कई कुरीतियों को दूर करने का अपना सुझाव रखा।

इस अवसर पर उज्जैन आगर के डॉक्टर विक्रम सिंह परिहार के नेतृत्व में राजू धानक कमलेश परमार विष्णु वाघेला भरत धानक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह वाणियां का स्वागत सम्मान किया। उज्जैन प्रवास का समापन थांदला चमत्कारी इमली भेरू के दर्शन करने के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *