प्रशासन को गुमराह करने वाले जोसफ पिता पीटर की फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने की शिकायत।

झाबुआ ।

मुख्यालय से लगभग 7 किमी दुरी ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ में चौकाने वाला सच सामने आया कथित आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया निवासी ईशगढ़ पिपलिया द्वारा शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए और अपनी पहचान का गलत फ़ायदा उठाते हुए कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत को गुमराह कर अवैध रूप से सबीना मंड़ोरिया नाम से मृत्यु पंजीयन क्रमांक-D-2015:23-21861-000007 करवाया।

ग्राम पंचायत पिपलिया के शासकीय अभिलेख, तत्कालीन, उप रजिस्टार, सचिव ग्राम पंचायत पिपलिया अनुसार आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया ने गुमराह कर मौखिक सूचना पर सबीना मंड़ोरिया के नाम से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किया गया। मृत्यु प्रमाण-पत्र में सबीना मंड़ोरिया के पिता सकरिया खराड़ी एवं माता श्रीमती वाली खराड़ी नाम दर्ज है परन्तु विवाह प्रमाण-पत्र में सबीना मंड़ोरिया के पिता दानियल खराड़ी एवं माता श्रीमती मार्था हटीला नाम दर्ज है।

एक ही व्यक्ति के दो-दो माता पिता ? आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया ने अवैध रूप से कृषि भूमि छीनने के उद्देश्य से ही एक काल्पनिक व्यक्ति के नाम मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीयन करवाते हुए जिला प्रशासन को भी गुमराह किया।

कार्यालय ग्राम पंचायत पिपलिया जनपद पंचायत झाबुआ के शासकीय अभिलेख, जिला निर्वाचन नामावली विधानसभा क्षेत्र-193 झाबुआ मतदान केंद्र-क्रं-37,38, ग्राम पंचायत पिपलिया के निर्वाचन नामावली अनुसार, आरोपी जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया की मृतक धर्मपत्नी स्व:श्रीमती रामाबाई पति जोसफ मंड़ोरिया, शासकीय अभिलेख में नाम दर्ज पाया गया। इस प्रकार जोसफ पिता पीटर मंड़ोरिया द्वारा षडयंत्र पूर्वक अवैध रूप से सम्पति अर्जित दूषित मंशा से निजी फायदे के लिए तत्कालीन उप रजिस्टार, सचिव ग्राम पंचायत पिपलिया से अवैध रूप से सबीना मंड़ोरिया के नाम मृत्यु पंजीयन करवाया लिया जो कि क़ानूनी अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *