46 मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ का एक दिवसीय धरना और ज्ञापन।

दिनांक 25 2 2026 को झाबुआ में भारतीय मजदूर संघ द्वारा समस्त कर्मचारी संघ की मांगों को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में 46 मांगे लिखी हुई है, वही मजदूर संघ अपने कार्यकर्ताओं के साथ अम्बेडकर गार्डन में धरना दिया जिसके बाद रैली के रूप में भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर पहुंचे और ज्ञापन दिया।

जिसमें वनवासी मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रादुसिंह जी भाबर , संयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय परमार, भारतीय मजदूर संघ झाबुआ जिलाअध्यक्ष मोहन जी प्रजापत , संविदा कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष वासुदेव जी पाटीदार, राज्यकर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश जी पालीवाल, जिला मंत्री मेहर सिंह सोलंकी जिला सहमंत्री बेनी पटेलजी , आंगनवाड़ी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा गोयलजी , ब्लॉक अध्यक्ष सेलू जी पंवार, पेंशन कर्मचारी संघ अध्यक्ष जयेश जी वैरागी, रसोईया कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सुरजी भगोरा एवं आंगनवाडी आशा कार्यकर्ता बहने उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *