विधायक विक्रांत भूरिया ने भगोरिया उत्सव में निकली ऐतिहासिक गैर।

झाबुआ

बोरी एवं कल्याणपुरा।

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ. विक्रांत भूरिया (विधायक, झाबुआ) के नेतृत्व में झाबुआ जिले के बोरी क्षेत्र में 100 से अधिक ढोलों के साथ ऐतिहासिक गैर निकाली गई। वहीं कल्याणपुरा क्षेत्र में भी 70 से अधिक ढोलों की थाप पर भगोरिया पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

बोरी एवं कल्याणपूरा में आयोजित इस भव्य गैर में डॉ. विक्रांत भूरिया* स्वयं ढोल मंडल बजाते हुए एवं कुर्राटी मारते हुए नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल की गूंज और आदिवासी संस्कृति की जीवंत झलक से सराबोर रहा। डॉ. विक्रांत भूरिया* ने इस अवसर पर कहा कि भगोरिया पर्व आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आदिकाल से आदिवासी समाज अपनी समृद्ध परंपराओं, लोकनृत्य और लोकवाद्यों के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए है। भगोरिया के पावन अवसर पर संपूर्ण आदिवासी समाज ढोल, मांदल एवं थाली की थाप पर उत्साहपूर्वक त्योहार मनाते हुए अपनी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाता है।

उक्त घेर कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के अनेक वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश सचिव हेमचंद डामोर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नटवर डोडियार, NSUI जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार, बंसी भाई, झाबुआ ब्लॉक अध्यक्ष खुना गुड़िया, कल्याणपुरा अप ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गरवाल, बोरी उप ब्लॉक अध्यक्ष गुलसिंह अमलियार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष काना गुड़िया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष वसीम सैयद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हेमेंद्र (बबलू) कटारा, जिला महासचिव किलू भूरिया, विधानसभा उपाध्यक्ष आयुष ओहारी, युवा कांग्रेस कल्याणपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील निनामा, बोरी अध्यक्ष बापू सिंह अजनार, पुनीत भानपुरिया, महेश अमलियार, मनोश गुड़िया, अनिल भाबर, दीपक मकोडिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी जिला प्रवक्ता अधिवक्ता लौकेन्द्र बिलवाल द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *