व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शुभारंभ :-‘ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दो सप्ताह चलेगा प्रशिक्षण
झाबुआ
” व्यक्तित्व विकास से भावनात्मक बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास में सुधार आता है। ‘ .. प्राचार्य, डॉ. जेसी सिन्हा
व्यक्तित्व विकास शांति और संयम का आवश्यक उपकरण है। .. प्राध्यापक, डॉ. जीसी मेहता

केरियर में उन्नति, सामाजिक कौशल, आत्म – जागरूकता आदि के प्रति सचेत रहने के लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में कला संकाय और विज्ञान संकाय का 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक ( दो सप्ताह ) व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के आदेशानुसार पीएम उषा सॉफ्ट कम्पोनेंट – 03 के अन्तर्गत सेडमैप झाबुआ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जेसी सिन्हा ने की और प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास से भावनात्मक बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, संचार कौशल आदि में सुधार आता है। इससे हम जीवन को संतुष्टिदायक बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने व्यक्ति के नकारात्मक और सकारात्मक गुणों पर विस्तार से प्रकाश डाला।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जीसी मेहता ने व्यक्तित्व विकास को शांति और संयम का आवश्यक उपकरण बताया है। यह हमें नेतृत्व क्षमता व कार्यस्थल पर तनाव को दूर करने में मदद करता है। इससे हमारे आत्म सम्मान में वृद्धि भी होती है।

प्रशिक्षण के कला संकाय के संयोजक डॉ. एसएस डोडवे, सदस्य प्रो. शंकरलाल खरवाडिया, प्रो. मनोज अवास्या, प्रो. अजय कुमार और विज्ञान संकाय के संयोजक डॉ. रवि विश्वकर्मा, सदस्य प्रो. पंकज बारिया, डॉ. अलकेश बामनिया, डॉ. रोहित सिंह है। इसमें प्रत्येक संकाय में 50 विद्याथिर्यों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीएल डावर ने किया और आभार डॉ. एसएस डोडवे ने माना।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. संजू गांधी, डॉ. वीएस मेड़ा, डॉ. लविना चौहान, प्रो. पीएस डावर, डॉ. राजू बघेल, प्रो. मुकाम सिंह चौहान, प्रो. धर्मेंद्र जमरा, डॉ. ईश्वर सिंह डावर, प्रो. बीएस डामोर, डॉ. सपना जोशी, प्रो. अंतिम कलवार सेडमैप के संजय व्यास आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।