युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा की थीम पर सात दिवसीय शिविर।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय झाबुआ का राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा की थीम पर यह शिविर ग्राम गड़वाड़ा में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य डॉ जे. सी. सिन्हा एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संजू गांधी मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है l शिविर के उद्घाटन की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जे.सी . सिन्हा मुख्य अतिथि चेतना हाईस्कूल के संचालक श्री बेनेडिक्ट डामोर एवं विशेष अतिथि महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ.संजू गांधी मैडम की उपस्थिति में किया गया।

प्राचार्य महोदय ने शिविर के स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाते हुए बताया कि अपने अंदर की प्रतिभा को निखारने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर एक उचित माध्यम है l शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं कार्यक्रमों को लेकर सफलता पूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया l डॉ. गांधी ने स्वयंसेवकों को उनके पुराने शिविर अनुभवों को साझा करते हुए शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वच्छता तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

श्री बेनेडिक्ट भीली भाषा में स्वयंसेवकों से चेतना हाई स्कूल के विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए बताया कि स्वयंसेवक किस तरह एक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बन सकते हैं उन्होंने शिविर दौरान हर संभव सहायता देने का भी वचन दिया। जिला संगठन डॉ .बी. एल. डाबर ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, तथा इससे व्यक्तित्व विकास में निखार होता है।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुकाम सिंह चौहान एवं आभार डॉ. ईश्वर सिंह डावर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.छाया मुवेल, विवेक करण प्रकाश तानसिंह ,बबलू राहुल लता सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *