मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 25 फरवरी को आएंगे झाबुआ।

जिला कांग्रेस ने बैठक कर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सौंपी जवाबदारी
झाबुआ:
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारीके 25 फरवरी को झाबुआ आगमन को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय विधायक कार्यालय में बैठक कर समस्त ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस शहर कांग्रेस एवं समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जवाबदारी और सौंपी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 25 फरवरी कोप्रातः 11:00 बजे मोहनखेड़ा में आयोजित आदिवासी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे तत्पश्चात 12:30 बजे स्थानीय शगुन गार्डन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे 25 फरवरी को आयोजित बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस सेवादल शहर कांग्रेस समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
आयोजित बैठक को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव निर्मल मेहता विधायक वीर सिंह भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा ने ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर हनुमत सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश डामोर यामीन शेख काना गुडिया भूर सिंह कोषाध्यक्ष सलीम शेख प्रवक्ता साबिर फिटवेल सुरेंद्र गरवाल वसीम सैयद बबलू कटरा मनोहर सोलंकी शंकर सिंह भूरिया सायरा बानो सुनीता अलावा बंटी डामोर सुरेश समीर पार सिंग डिंडोर हसन काजी सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे