मदरानी में मनाई गई संत शिरोमणी रविदास जयंती: गांव में निकली शोभा यात्रा, सैकड़ों भक्तो ने लिया हिस्सा।
मेघनगर के मदरानी में सर्व हिन्दू समाज ने संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई। संत रविदास अपनी वाणी के माध्यम से आध्यात्मिक, बौद्धिक, व सामाजिक क्रांति का सफल नेतृत्व किया।

इस मौके पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवक-युवतियों ने गरबा रास भी किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा में हिस्सा लिया और संत शिरोमणी रविदास के दर्शन किए।

वही संत रविदास के कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि श्री राम जानकी रविदास मंदिर से संत शिरोमणि रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, ढोल के साथ शोभायात्रा में संत रविदास जी के चित्र को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई वापस श्रीराम जानकी रविदास मंदिर पर पहुंची। जहां महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में शंकर चौहान, रघुनाथ धामनिया, अनिल चौहान, मुकेश धामनिया, मणिलाल चौहान, संघ परिवार से निलेश कटारा, डॉ जितेंद्र राठौर, हितेंद्र पंचाल, डॉ रवींद्र सिसौदिया, विपुल प्रजापत, स्थानीय शाखा टोली सहित नगर के गणमान्य नागरिक, माता बहनें मौजूद थे।