मतांतरण के आरोप में छह पर केस
बुरहानपुर
नेपानगर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में बच्चों की शिक्षा, मकान बनाने और उपचार के लिए रुपए और नौकरी का लालच देकर गरीब आदिवासियों का मतांतरण करा उन्हें ईसाई बनाने के आरोप में दो महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात मुख्य आरोपित बलिराम बारेला समेत चारों आरोपित पुरूषों को पुलिस के हवाले कर दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपित बलिराम बारेला, अनीता विलास, सायमिंग, कला बाई निवासी हैदरपुर और गना निवासी हिवरा के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शनिवार रात बलिराम व उसकी पत्नी अनीता घर आए और कहा मंत्रों से उसका इलाज कर ठीक कर देंगे। वह उनके घर गया तो उसकी पत्नी को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने लगे।