बाइक सवार ने मारी एंबुलेंस ड्राइवर को गोली- बदमाश बाइक सवार फ़ायर करके हुये फरार- पुलिस जुटी जांच में।
8 mar 2022
दीक्षांत शर्मा, जोबट।
जोबट के करीब ग्राम रामपुरा में लगभग 4:30 बजे एंबुलेंस ड्राइवर को बाइक पर सवार युवकों ने फायरिंग की। जिसमें ड्रायवर महेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार बाइकरस की तलाश में हैं
प्राप्त जानकारी अनुसार 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर महेंद्र को गोली लगना बताया जा रहा है उसे जोबट के स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु पहुंचाया गया है, जहां से उचित इलाज के लिये ड्रायवर को जिला चिकित्सालय आलीराजपुर भेजा गया है। जानकारी अनुसार गोली दागने वाले बदमाशों में से कोई भी पकड़ में नहीं आ पाया है पुलिस द्वारा खोजबीन जारी है।
गौरतलब है की बीते 2 दिन ही हुये जब जोबट में शान्ति समिति की बैठक का आयोजक किया था।
हालांकि, कुछ दिन पहले भी बदमाश बाइकरस ने जोबट शहर में खूब उत्पात मचाया था।
बदमाश बाइक सवार ने ड्रायवर पर गोली चलाई जिस कारण गोली पीठ पर लगी वही पैर में भी चौट के निशान दिखाई दे रहे है।