पुलिस ने पकड़ी 28 लाख की अवैध शराब।

झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मेघनगर पुलिस को बडी सफलता मिली है। 03.02.2026 को थाना मेघनगर पुलिस ने अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा।
04 दो पहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

मेघनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमली पठार से अवैध शराब से भरा ट्क पकड़ा जिसमें कुल 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। साथ ही एक 12 चक्का ट्राला कीमती लगभग 25 लाख रूपए, 04 दोपहिया वाहन कीमती 02 लाख रूपए, 03 मोबाइल फोन (कीमती 40 हजार रुपए) जप्त किए गए।
पुलिस ने इस प्रकार कुल लगभग 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त की।