धूमधाम से मनाया गया महा शिवरात्रि पर्व
निलेश कटारा मदरानी,
जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में सुबह आरती की गई और इसके बार शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। मुक्तेश्वर महादेव प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का मेला लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिरों के बाहर तैनात नजर आया।

सुबह चार बजे से कावड़ लेकर पहुंचे कावड़ियों ने जला चढ़ाया इसके बाद लोगों ने जल चढ़ाने की शुरूआत की। गांव के महुडीपाड़ा शिव मंदिर में भारी भीड़ जुटी नजर आई। मन्दिर में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मंदिरों में भगवान शिव के भजनों पर शिव भक्त नृत्य करते हुए नजर आए।

मंदिर के पुजारियों ने बताया कि महा शिवरात्रि का त्यौहार पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
ढेबर गांव में लगा विशाल डोल मेला
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर ढेबर में विशाल डोल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में मैं भक्तों का आना जाना वह भीड़ लग रही। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने की खरीदारी साथ में आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मेले का आनंद लेनेपहुंचे।

पुलिस कर्मचारी रहे तैनात
महाशिवरात्रि को लेकर नगर की मंदिरों के बाद पुलिस कर्मचारी ड्यूटी परनजर आए। दिन भर पुलिस कर्मचारी मंदिर में आने वाले और सामाजिक तत्वों पर नजर रखे हुए थे। वह मेले में भीड़ व्यवस्था को संभाला। मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंची महिलाओं और युक्तियां को कोई परेशानी न आए इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया गया था वहीं भक्तों की सेवा के लिए सेवादारों की ड्यूटी भी लगाई गई थी।