कांग्रेस सजग, युवाओ को नामावली में 22 जनवरी तक अपने नाम जुड़वाने का किया आह्वान।

झाबुआ/
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण प्रदेश के जिलों की जिला कांग्रेस कमेटियों को लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए पूरे मुस्तैदी के साथ सजकता बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि विरोधी पार्टिया गड़बड़ी नहीं कर पाए भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के चलते 22 जनवरी दावे आपत्तियों वी 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं के नाम जोड़ने की अंतिम तारीख है जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारी का एक प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल नामावली जिला प्रभारी यामीन शेख शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर सोमवार को निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर विजय मंडलोई एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी भास्कर गाचले को परिपत्र जिसमें उल्लेखित फॉर्म 7 के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर भारत निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी किए गए फॉर्म के अलावा अन्य फॉर्मेट में बीएलओ स्वीकार नहीं करें वही जो मतदाता जहां निवास करता है वही के वार्ड की नामावली में उनका नाम एस आई आर मैपिंग अनुसार हो जिससे पारदर्शिता बनी रहे जिला कांग्रेस ने क्षेत्रवार पार्टी के बीएलए को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाता के नाम जुड़वाने में भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि लोकतंत्र में जनता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।