एडवोकेट हैदर पर लव जिहाद और दुष्कर्म का केस दर्ज।
इंदौर:
बाणगंगा पुलिस ने जिला कोर्ट के वकील हैदर पर दुष्कर्म और’ लव जिहाद की धाराओं में केस दज किया है। उस पर महिला से जबरदस्ती करने और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप है। आरोपित ने महिला को बेटे की हत्या और बदनाम करने की धमकी दी है।
पुलिस के मुताबिक महिला का पति, हत्या के केस में सात वर्ष से जेल में है। महिला पति की जमानत के लिए कोर्ट जाती रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 24 जून को जिला को्ट गई थी। केस लडने के लिए वकील दूंढ रही थीं। हैंदर ने खुद संपर्क किया व कहा- वह केस लड़ेगा। उसने प्रकरण की जानकारी ली और महिला से दस्तावेज मांगे। 25 जून को आरोपित कागज लेने के बहाने महिला के घर भी आ गया। उसने महिला को अकेली देखकर जबरदस्ती की।
आरोपित ने धमकाया और कहा कि तुम्हारा पति तो जेल में बंद है। तुम मुसलमान बन जाओ। मैं बच्चों को व तुमको रख लूगा। आरोपित ने कहा कि घटना का जिक्र करने पर तुम्हारी ही बदनामी होगी। बच्चों की हत्या की भी धमकी दी। पीड़िता ने गुरुवार को भाभी और दोस्त को घटना बताई और हैदर पर प्रकरण दर्ज करवाया।